सीएम चन्नी के यूपी-बिहार वाले बयान पीएम मोदी का वार : पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस हमेशा से एक क्षेत्र के लोगों को दूसरे से लड़ाती आई है। यहां कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने जो बयान दिया, जिस पर दिल्ली का परिवार उनके साथ खड़े होकर तालियां बजा रहे थे, वो पूरे देश ने देखा। 

अपने इन बयानों से ये लोग किसका अपमान कर रहे हैं। यहां का कोई ऐसा गांव नहीं होगा, जहां हमारे उत्तर प्रदेश या बिहार के भाई बहन मेहनत न करते हों। कल ही हमने संत रविदास जी की जयंती मनाई है। वो कहां पैदा हुए ? उत्तर प्रदेश में, बनारस में..! क्या आप संत रविदास जी को भी पंजाब से निकाल देंगे ? गुरू गोविंद सिंह जी का जन्म कहां हुआ था ? पटना साहिब, बिहार में..! क्या आप गुरू गोविंद जी को भी पंजाब से निकाल देंगे ? 

इसलिए यहां जो सरकार बनेगी वो राष्ट्र प्रथम, Nation First की प्रतिबद्ध सरकार होनी चाहिए, ढुलमुल रवैये वाले लोग नहीं होने चाहिए। ये लोग पंजाब को तोड़ने का सपना पाले हुए हैं। ये लोग सत्ता के लिए अलगाववादियों से भी हाथ मिलाने को तैयार हैं। सत्ता पाने के लिए इन लोगों को अगर देश भी तोड़ना पड़े, तो ये लोग उसके लिए भी तैयार हैं। इनका एजेंडा और देश के दुश्मनों का एजेंडा, पाकिस्तान का एजेंडा अलग है ही नहीं। इसलिए ही ये पंजाब में ड्रग्स के नेटवर्क को बढ़ाना चाहते हैं। इसलिए ही ये बॉर्डर पर बीएसएफ के बढ़ते अधिकारों पर आवाज उठाते हैं। यही इन लागों का मंसूबा है, यही उनकी सोच है।