IMD के मुताबिक, मानसून अपने सामान्य समय से दो दिन पहले ही केरल में प्रवेश कर चुका है। राज्य के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा था कि मानसून 30 मई को केरल पहुंचेगा।
दक्षिण पश्चिम मानसून केरल पहुंच चुका है। IMD के मुताबिक, मानसून अपने सामान्य समय से पहले ही केरल में प्रवेश कर चुका है। राज्य के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई है।
आईएमडी ने जानकारी दी कि अगले 24 घंटों के दौरान केरल में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इस साल इसने तय समय से दो दिन पहले ही केरल में दस्तक दे दी है। आपको बता दें कि केरल में मानसून की सामान्य तारीख 1 जून है। हालांकि, 3-4 दिन आगे या पीछे होना सामान्य माना जाता है।
मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। 30 मई 2024 को मानसून केरल में प्रवेश कर चुका है। इसके साथ ही राज्य में भारी बारिश देखने को मिली है।
मौसम विभाग के मुताबिक, केरल में प्रवेश करने के बाद अब मानसून पूर्वोत्तर के हिस्सों की ओर बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से होकर गुजरे चक्रवात रेमल ने मानसून के आगमन के लिए स्थितियां अनुकूल बना दी हैं। आपको बता दें कि केरल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है।