श्रद्धा हत्याकांड: जॉनी डेप से 'प्रभावित' था आफताब, जानिये कैसे तलाशे बचने के रास्ते


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

श्रद्धा हत्याकांड के बाद देता रहा है पुलिस को चकमा..!

श्रद्धा हत्याकांड का आरोपी आफताब दुनिया के सबसे महंगे मुकदमे को कई बार देख व सुन चुका था, इसके बाद उसने श्रध्दा की हत्या के मामले मे बचने की गलियां तलाशी व पुलिस को गुमराह करता रहा। यह चौंकाने वाला खुलासा अफताब की इंटरनेट सर्च हिस्ट्री को खंगालने पर हुआ है। श्रद्धा की हत्या के कुछ समय बाद जून महीने में लड़े गए दुनिया के सबसे महंगे मुकदमे को आफताब ने कई बार देखा और पढ़ा भी और फिर इसी केस से कानून के तमाम दांव पेंच के बारे में अपनी समझ को बढ़ाया।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जब श्रद्धा की हत्या के बाद मुंबई पुलिस श्रद्धा की मिसिंग केस की तफ्तीश कर रही थी, तब आफताब से कई राउंड की पूछताछ की गई थी. उस समय मुंबई पुलिस को गुमराह करने में आफताब कामयाब भी रहा। मुंबई पुलिस के सामने उसने दावा किया था की श्रद्धा उसे छोड़कर चली गई है जिस पर मुंबई पुलिस ने भरोसा किया और आफताब को छोड़ दिया।

दिल्ली पुलिस ने भी अफताब से श्रद्धा को लेकर कई राउंड की पूछताछ की थी। अब अफताब की इंटरनेट सर्च हिस्ट्री से इस बात का खुलासा हुआ कि आखिर कैसे उसने कानूनी दांव-पेंच के हर हथकंडे को पहले से जानने और समझने की कोशिश की थी. जिसका इस्तेमाल उसने दिल्ली-मुंबई पुलिस को जांच के दौरान उलझाने में किया।

जॉनी डेप व एम्बर हर्ड का केस

दरअसल हॉलीवुड फिल्मों के सुपर स्टार जॉनी डेप की पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड ने 2018 में एक अखबार को इंटरव्यू में दावा किया था कि वो डोमेस्टिक वॉयलेंस का शिकार हुईं। जॉनी ने उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया था। इसके बाद जॉनी ने अपनी पूर्व पत्नी पर मानहानि का केस किया। ये केस पूरी दुनिया में चर्चा में रहा। केस में 100 घंटे की गवाही हुई थी और जॉनी की तरफ से अदालत में मजबूत दलीलें दी गई थीं। इस केस को दुनिया भर में लाइव देखा गया था। जिसे दिल्ली के उसी खूनी फ्लैट में बैठकर श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब भी देख रहा था। जॉनी डेप ने मानहानि के केस को जीत लिया था और हर्जाने के तौर पर उसे 15 मिलियन डॉलर मिले थे।