बीजेपी द्वारा जारी एक पोस्टर मे राहुल गांधी को रावण के रूप में दिखाये जाने और हिन्दु विरोधी बताने पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया द्वारा जारी इस पोस्टर के बाद राजस्थान में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर केस दर्ज कराया गया है।
इधर कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर बीजेपी के खाते पर साझा किए गए उस पोस्टर को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेताओं ने मुंबई के विभिन्न स्थानों पर बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले और पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नसीम खान ने एक विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।
कांग्रेस ने कहा कि अगर राहुल गांधी को कोई नुकसान पहुंचाया गया तो कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। वही खलनायक प्रवृत्तियां, जिन्होंने महात्मा गांधी को रावण के रूप में चित्रित किया, वही अब राहुल गांधी को बदनाम कर रही हैं।