बाबा रामदेव का विवादित बयान, जिहाद के नाम पर हिंदू लड़कियों को उठाओ...  


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

बाबा रामदेव ने इस बार नमाज को लेकर अजीब बात कही है, बाबा रामदेव ने कहा कि इस्लाम का मतलब सिर्फ नमाज पढ़ना है..!

योगगुरु बाबा रामदेव का विवादों से गहरा नाता रहा है। बाबा अपने बड़बोलेपन के कारण कई बार मुसीबत में फंस जाते हैं। अबकी बार बाबा रामदेव ने मुसलमानों को लेकर एक विवादित बयान दिया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। 

बाबा रामदेव ने इस बार नमाज को लेकर अजीब बात कही है। बाबा रामदेव ने कहा कि इस्लाम का मतलब सिर्फ नमाज पढ़ना है। नमाज़  केवल मुसलमानों के लिए आवश्यक है और आप जो कुछ भी नमाज़ के बाद करते हैं वह उचित है। जिहाद के नाम पर हिंदू लड़कियों को उठाओ या आतंकवादी बनो, जो अच्छा लगे वो करो।

बाबा रामदेव ने यह बात राजस्थान के बाड़मेर में एक धार्मिक सभा के दौरान कही।  बाबा रामदेव यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि उनकी जन्नत का मतलब पैरों पर पायजामा पहनना, मूंछें कटवाना और टोपी पहनना है।

उन्होंने कहा कि ऐसा मैं नहीं कह रहा हूं बल्कि ये लोग ऐसा कर रहे हैं। फिर कहते हैं कि जन्नत में उनकी जगह पक्की है। वहाँ तू हूर पाएगा। रामदेव ने कहा कि ऐसा स्वर्ग नर्क से भी बुरा है। लोग अभी भी अपनी मूंछें कटवा रहे हैं और टोपी पहन रहे हैं। यह पागलपन है। लोग असमंजस में हैं कि साड़ी जमात को इस्लाम कबूल किया जाए या नहीं।

इस बयान के बाद बाबा रामदेव ने स्पष्ट किया कि, 'मैं किसी की आलोचना नहीं कर रहा हूं, बल्कि लोग इसी भ्रम में हैं। बदलें, लेकिन उनके पास बदलने का कोई एजेंडा नहीं है।" बाबा रामदेव का ये बयान अब हिंदुस्तान की धरती पर क्या भूचाल लाता है और आगे इसका क्या परिणाम होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।