न्यू ईयर से पहले गुड न्यूज़, 39.50 रुपए सस्ता हुआ गैस सिलेंडर


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं..!!

नए साल से पहले एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। पेट्रोलियम कंपनियों ने  शुक्रवार (22 दिसंबर) को कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 39.50 की कटौती की है। नई दरें शुक्रवार से लागू हो जाएंगी। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई कीमतों के लागू होने के बाद अब राजधानी दिल्‍ली में कमर्शियल सिलेंडर 1757 रुपए में मिलेगा। तो वहीं मुंबई में 1710 रुपए, कोलकाता में 1868.50 रुपए और चेन्नई में 1929 रुपए इसके लिए देने होंगे।

आपको बता दें इसी महीने यानि दिसंबर की शुरुआत में इन क​मर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 21 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई थी। इसके 21 दिन बाद इसकी कीमत में कटौती हुई है। इसके पहले 16 नवंबर को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 57 रुपये घटाए गए थे। पिछले कुछ समय से लगभग हर महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव जारी है।