NCERT की किताबों में अब INDIA की जगह भारत, प्रस्ताव मंजूर


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

यह प्रस्ताव कुछ महीने पहले ही रखा गया था, अब इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है..!

देश में INDIA और भारत को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक बड़ा फैसला हुआ है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान संस्थान और प्रशिक्षण परिषद यानी NCERT की किताबों में अब INDIA नाम की जगह भारत लिखा जाएगा।

देश की शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने को लेकर बने पैनल ने एनसीईआरटी की किताबों में INDIA की जगह भारत नाम रखने का प्रस्ताव दिया था जिसे एनसीईआरटी ने मंजूरी दे दी है। यह प्रस्ताव कुछ महीने पहले ही रखा गया था। अब इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है।

एनसीईआरटी पैनल की सिफारिश को मंज़ूरी से एक बार फिर सियासत गर्म हो सकती है। पांच राज्यों में होने वाली विधानसभा चुनावों से पहले इस फैसले को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है।

INDIA से बदलकर भारत नाम रखे जाने की सुगबुगाहट बीते महीने सितंबर में तब शुरू हुई थी जब जी- 20 के आयोजन के दौरान भारत की राष्ट्रपति के नाम से भेजे गए निमंत्रण पत्र में 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की बजाए 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा गया था।