Indian Navy: भारतीय नौसेना में INS Trinkat की कमान संभालेंगी महिला अधिकारी


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

महिला अग्निशमन कर्मियों की संख्या भी एक हजार से अधिक हो गयी है..!

Indian Navy: भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहा कि नौसेना में महिलाओं की भूमिका तेजी से बढ़ रही है. महिलाओं को सभी भूमिकाओं और पदों पर नियुक्त किया जा रहा है. महिला अग्निशमन कर्मियों की संख्या भी एक हजार से अधिक हो गयी है.

उन्होंने बताया कि एक महिला लेफ्टिनेंट कमांडर फास्ट अटैक क्राफ्ट आईएनएस ट्रिंकट (INS Trinkat) की कमान संभाल सकती है. नौसेना के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब कोई महिला अधिकारी ये पद संभालेंगी.

पुस्तक का विमोच-

नौसेना दिवस से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में एडमिरल कुमार ने कहा कि भारतीय नौसेना तीनों सेनाओं की एकता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. हाल ही में नौसेना के जहाज पर पहली महिला कमांडिंग ऑफिसर की नियुक्ति की गई.

उन्होंने कहा कि हमारी इकाइयां हिंद महासागर क्षेत्र और उससे आगे राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए तैनात हैं. नौसेना भविष्य के किसी भी युद्ध के लिए तैयार है. एडमिरल कुमार ने 10 क्षेत्रीय भाषाओं में नौसेना इतिहास की पुस्तकों का विमोचन भी किया.

हमारी नजर हिंद महासागर पर-

हिंद महासागर क्षेत्र में चीन, मालदीव और पाकिस्तान की गतिविधियों पर एडमिरल कुमार ने कहा कि महासागरों को साझी विरासत माना जाता है. महासागरों का उपयोग किसी भी राष्ट्र की वैध आर्थिक गतिविधियों के लिए किया जा सकता है. हिंद महासागर में एक स्थानीय नौसैनिक शक्ति के रूप में हम वहां क्या हो रहा है, उस पर नजर रख सकते हैं. हमारे जहाज, पनडुब्बियां, विमान वहां तैनात हैं.