भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) से एक दुखद खबर सामने आई है। महिला वैज्ञानिक वलरमाथी की रविवार को कार्डियक अरेस्ट होने के कारण मृत्यु हो गई। श्रीहरिकोटा में चंद्रयान-3 रॉकेट लॉन्च की उलटी गिनती में वैज्ञानिक वलरामथी ने अपनी आवाज दी। वैज्ञानिक वलरामथी की मौत की खबर के बाद श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है।
इसरो के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. पीवी वेंकटकृष्णा ने वलारमथी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लिखा कि श्रीहरिकोटा से इसरो के भविष्य के मिशनों की उलटी गिनती के लिए वलारमथी मैडम की आवाज अब सुनाई नहीं देगी। चंद्रयान 3 उनका अंतिम काउंटडाउन था। बहुत दुख हुआ… प्रणाम….