नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते ने BJP से दिया इस्तीफ़ा


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

चंद्र कुमार बोस 2016 में पश्चिम बंगाल में भाजपा के उपाध्यक्ष थे और 2020 में उन्हें हटा दिया गया था..!

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने  पार्टी छोड़ने के पीछे वैचारिक मतभेदों को कारण बताया है। चंद्र कुमार बोस 2016 में पश्चिम बंगाल में भाजपा के उपाध्यक्ष थे और 2020 में उन्हें हटा दिया गया था।

अपने इस्तीफे को लेकर चंद्र कुमार बोस ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में मुझे अच्छा लगा लेकिन बीजेपी में शामिल होने के बाद लगा कि ये जो राजनीति करते हैं वो मेरे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का आदर्श सब धर्म को एकसाथ करने के मुताबिक नहीं है।

चंद्र कुमार बोस ने कहा कि मैंने लोगों तक पहुंचने के लिए बंगाल की रणनीति का सुझाव देते हुए एक विस्तृत प्रस्ताव रखा था। लेकिन मेरे प्रस्तावों को नजरअंदाज कर दिया गया। इन दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए, मेरे लिए भाजपा के सदस्य के रूप में बने रहना असंभव हो गया है।