दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

दिल्ली के जेएनएल स्टेडियम में पंडाल गिरने की ख़बर सामने आ रही है..!!

दिल्ली से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। दिल्ली के जेएनएल स्टेडियम में पंडाल गिर गया है। हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

पंडाल दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गेट नंबर 2 के करीब एक पंडाल ढह गया, जिसमें कई लोगों के दबे होने की खबर है। फायर और कैट की गाड़ियां मौके पर पहुंच रही हैं। सूत्रों के अनुसार, शादी के लिए पंडाल लगाया जा रहा था उसका स्ट्रक्चर गिर गया है। 

दमकल विभाग के मुताबिक, अभी तक दो लोगों को निकाला जा चुका है। इस हादसे में आठ लोगों के घायल होने की खबर है।