Gandhi Jayanti: राजघाट पहुंचे PM मोदी, प्रियंका बोलीं- बापू के रास्ते पर ही तरक्की


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

महात्मा गांधी जी का दिखाया सत्य, अहिंसा और सौहार्द का मार्ग ही शांति और तरक्की ला सकता है, बापू की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन..!

महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती पर विजयघाट पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की।  

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गांधी जयंती के मौके पर कहा कि एक प्रकाश, जिसने दुनिया को शांति और सौहार्द का रास्ता दिखाया। एक विचार, जिसने सत्य और अहिंसा को मानवता का सबसे ताकतवर हथियार बनाया। एक आदर्श, जिसने स्वतंत्रता, समानता और समन्वय के बीज बोये। महात्मा गांधी जी का दिखाया सत्य, अहिंसा और सौहार्द का मार्ग ही शांति और तरक्की ला सकता है। बापू की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा- संपूर्ण विश्व को सत्य-अहिंसा एवं शांति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने वाले, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सूत्रधार, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के विचार व उनके आदर्श हमारे लिए आज भी प्रासंगिक हैं। सत्य, अहिंसा, शांति एवं समानता जैसे उनके विचारों को आज चुनौती मिल रही है, पर बापू के सिखाए गए मूल्यों पर चल कर ही हम इसका मुक़ाबला कर रहें हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गांधी चेहरा नहीं चरित्र हैं, गांधी व्यक्ति नहीं विचार हैं।गांधी सपूत माँ भारती के, गांधी राष्ट्र के श्रेष्ठ संस्कार हैं। बापू की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।