कर्नाटक: PM मोदी का आज मेगा शो, कांग्रेस ने जारी की 124 कैंडिडेट्स की लिस्ट


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

भाजपा के सबसे बड़े कैम्पेनर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कर्नाटक पहुँच रहे हैं, जहाँ वे अलग-अलग आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे..!

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की घोषणा जल्द हो सकती है। वहीं सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस पूरी ताकत से चुनावी मोर्चा पर नज़र आ रहे हैं। भाजपा के सबसे बड़े कैम्पेनर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कर्नाटक पहुँच रहे हैं। जहाँ वे अलग-अलग आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। दूसरी और कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर ऐलान ए जंग कर दिया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर हैं। इस दौरान वे चिक्कबल्लापुर में श्री मधुसूदन साईं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च और बेंगलुरु की कृष्णराजपुरा मेट्रो स्टेशन की व्हाइटफील्ड लाइन के 13.71 किलोमीटर लंबे हिस्से के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे और ट्रेन में यात्रा भी करेंगे। इस मेट्रो लाइन के निर्माण पर 4250 करोड़ रुपये की लागत आई है।

वहीं कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है, जिसके अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को वरुणा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। सूची के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख डी के शिवकुमार अपने कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर को कोरातागेरे (एससी) निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है। पूर्व मंत्री के एच मुनियप्पा और प्रियांक खरगे क्रमश: देवनहल्ली और चितापुर (एससी) से चुनाव लड़ेंगे। प्रियांक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 17 मार्च को दिल्ली में एक बैठक के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची को मंजूरी दी है।