सत्येंद्र जैन को SC ने दी अंतरिम जमानत, जानिए कितने दिन जेल से रहेंगे बाहर


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

सत्येंद्र जैन को SC ने 360 दिन बाद अंतरिम जमानत दी..!

आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा है कि यह जमानत सिर्फ मेडिकल के आधार पर दी गई है। कोर्ट मेडिकल ग्राउंड के आधार पर उनको 42 दिन की जमानत दी है। सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। उन्हें 360 दिन बाद अंतरिम जमानत मिली है।

सत्येंद्र जैन गुरुवार को तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। जैन को DDU अस्पताल से दिल्ली के LNJP अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था। जहां उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था।

सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि एक व्यक्ति जो लोगों को अच्छा इलाज और अच्छा स्वास्थ्य देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस अच्छे इंसान को एक तानाशाह ने मार डाला है। उस तानाशाह का एक ही विचार है- सबको समाप्त करने के लिए, वह केवल "मैं" में रहता है। वह सिर्फ खुद को देखना चाहता है। ईश्वर सब देख रहा है, वह सबका न्याय करेगा। मैं ईश्वर से सत्येंद्र जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दे।