चुनावी हार पर पहली बार बोलीं सोनिया गांधी, जानिये क्या दिया रिएक्शन?


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

कांग्रेस संसदीय दल के साथ कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में रखी बात..!!

पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर पहली बार सोनिया गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। सोनिया गांधी ने कांग्रेस संसदीय दल के साथ कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में विधानसभा चुनाव में मिली हार के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियों को लेकर बात रखी है।

सोनिया गांधी ने संसदीय दल की बैठक में कहा है कि विधानसभा चुनाव के नतीजे बेहद निराशाजनक रहे हैं, लेकिन पार्टी की विचारधारा और उसके मूल्य इसका मार्गदर्शन करेंगे। हालिया विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पहली बार सोनिया गांधी ने टिप्पणी की है।

सोनिया गांधी ने आगे कहा कि अगले कुछ महीनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। एक पार्टी के रूप में और 'इंडिया' गठबंधन के सदस्य के रूप में भी हमें अपना काम करना है। कांग्रेस अध्यक्ष ने हमारी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। हमारे स्थापना दिवस पर नागपुर में आयोजित रैली इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।' कांग्रेस 28 दिसंबर को पार्टी के स्थापना दिवस पर नागपुर में रैली करने जा रही है।

वहीं CWC की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में चुनाव की तैयारियों और गठबंधन के घटक दलों के साथ मिलकर 'भारत' कैसे आगे बढ़ सकता है, इस पर भी चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता मल्लिकार्जुन खड़गे ने की, जिसमें सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कार्य समिति के सदस्य शामिल हुए।