भारत जोड़ो यात्रा का एक साल..... राहुल ने बताया कब तक जारी रहेगी यात्रा


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

आज भारत जोडो यात्रा का एक साल..!

कांग्रेस व राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने की आज पहली वर्षगांठ है। इस मौके पर राहुल ने कहा कि 'देश में नफरत खत्म होने तक यात्रा जारी रहेगी। एकता और प्रेम की ओर भारत जोड़ो यात्रा के करोड़ों कदम देश के बेहतर कल की नींव बन गए हैं।' ज्ञात हो कि अक्टूबर से यात्रा के दूसरे चरण के आसार भी है।

सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि 'यात्रा जारी है जब तक नफरत खत्म नहीं हो जाती, जब तक भारत एकजुट नहीं हो जाता । यह मेरा वादा है।' ज्ञात हो कि राहुल ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक करीब 4 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा की थी। इस दौरान राहुल गांधी ने 12 सार्वजनिक बैठकें की, 100 से अधिक नुक्कड़ सभाएं और 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

इस यात्रा से उनकी छवि एक परिपक्व नेता की बनी है। इससे पहले राहुल गांधी की राजनीतिक प्रतिबद्धताएं सवालों के घेरे में रहती थीं। आज इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता देश भर में पैदल मार्च करने जा रहे हैं। ये कार्यक्रम जिला स्तर पर होने जा रहा है। वहीं आज राहुल विदेश यात्रा पर रवाना हो रहे हैं वे चार देशों में जायेगे और प्रवासी भारतीयों से मिलेंगे तथा छात्रों को संबोधित करेंगे। शुरूआत बेल्जियम से होगी।