मिजोरम में बड़ा हादसा: अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे पुल गिरा, 17 की मौत


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है..!

मिजोरम में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिर गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ हादसे में कम से कम 17 श्रमिकों की मौत हो गई। प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 

बताया जा रहा है कि हादसा मिजोरम की राजधानी आइजोल से 21 किलोमीटर दूर सायरंग में हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ घटना के दौरान ब्रिज पर 35 से 40 मजदूर काम कर रहे थे। इनमे से कई मज़दूर लापता हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका है।

यह पुल बैराबी को सायरंग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।