कर्नाटक में कितनी सीट जीतेगी भाजपा? शिवराज ने किया बड़ा दावा


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

पूर्व सीएम शिवराज ने बुधवार 21 फरवरी को सेडम, जिला गुलबर्गा, कर्नाटक में आयोजित 'भाजपा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन' में सहभागिता कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया..!!

सभी राजनीतिक पार्टियों ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरु कर दी हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बीजेपी के लिए जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस समय पूर्व सीएम शिवराज कर्नाटक के दौरे पर हैं। पूर्व सीएम ने बुधवार 21 फरवरी को सेडम, जिला गुलबर्गा, कर्नाटक में आयोजित 'भाजपा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन' में सहभागिता कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Image

इस मौके पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा, कांग्रेस अब समाप्ति की ओर है। कर्नाटक में लोकसभा की 28 में से 28 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। 

उन्होंने आगे कहा, भगवान बसवेश्वर जी की पवित्र भूमि को प्रणाम करता हूं। इसी धरती से दुनिया में लोकतंत्र का उदय हुआ था। कांग्रेस ने कर्नाटक भी तबाह किया और देश भी; इसलिए जनता ने ठान लिया है कि कांग्रेस को खत्म कर महात्मा गांधी जी का सपना पूरा करना है।

Image

इसी दौरान शिवराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे पर भी जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा, आजकल खड़गे साहब बहुत परेशान हैं, कह रहे थे कि लोग कांग्रेस छोड़कर भाग क्यों रहे हैं। खड़गे साहब लोग इसलिए भाग रहे हैं क्योंकि आपके नेतृत्व में दम ही नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी में सभी कार्यकर्ता हैं। यहाँ गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बनता है और मेरे जैसा किसान का बेटा 4-4 बार मुख्यमंत्री बनता है।