1 करोड़ के इनामी नक्सली मज्जी ने, गैंग के साथ किया सरेंडरर


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

कुख्यात नक्सली कमांडर रामधर मज्जी, पर 1 करोड़ का इनाम था, अपने 11 साथियों के साथ बकरकट्टा में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया..!!

सुरक्षा बलों को नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में एक ऐतिहासिक सफलता मिली है। कुख्यात नक्सली कमांडर और सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) रामधर मज्जी ने अपने 11 साथियों के साथ सोमवार 8 दिसंबर की सुबह छत्तीसगढ़ के बकरकट्टा में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

कुख्यात नक्सली कमांडर हिडमा के बराबर माने जाने वाले रामधर मज्जी पर 1 करोड़ का इनाम था। इस बड़े सरेंडर के बाद, MMC ज़ोन (महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) को नक्सल-फ़्री घोषित कर दिया गया है, जो इस इलाके में एंटी-नक्सल ऑपरेशन के लिए एक बड़ी जीत है।

सरेंडर करने वाले 12 माओवादी कैडरों में रामधर मज्जी (CCM), तीन डिवीज़नल वाइस कमांडर (DVCM) और दूसरे खास सदस्य शामिल थे। उनके पास से AK-47, 30 कार्बन, INSAS, .303 और SLR समेत खतरनाक हथियारों का एक बड़ा जखीरा भी बरामद किया गया।

सरेंडर किए गए माओवादी कैडरों की लिस्ट..

• रामधर मज्जी – CCM-AK-47

• चंदू उसेंडी – डीवीसीएम – 30 कार्बाइन

• ललिता – डीवीसीएम 

• जानकी – डीवीसीएम – INSAS

• प्रेम – डीवीसीएम – AK-47

• रामसिंह दादा – ACM – 303

• सुकेश पोट्टम – ACM – AK-47

• लक्ष्मी – पीएम– INSAS

• शीला – पीएम– INSAS

• सागर – पीएम– SLR

• कविता – पीएम– 303

• योगिता – पीएम– कुछ नहीं