थाईलैंड में हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं नयनतारा और विग्नेश शिवन


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

शादी के बाद कपल थाईलैंड में हनीमून एन्जॉय कर रहा है. एक के बाद एक उनकी तस्वीरें सामने आ रही हैं..!

साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा ने 9 जून को डायरेक्टर विग्नेश शिवन से शादी की थी। शादी के बाद कपल थाईलैंड में हनीमून एन्जॉय कर रहा है। एक के बाद एक उनकी तस्वीरें सामने आ रही हैं।

एक बार फिर से विग्नेश शिवन और नयनतारा की डेनिम पैंट और सफेद शर्ट में दिखाई देने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

तो विग्नेश कॉटन जींस और शर्ट में नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। कुछ तस्वीरों में नयनतारा सेल्फी ले रही हैं तो विग्नेश फोटोशूट करा रहे हैं। तो कुछ में विग्नेश नयनतारा के साथ पोज दे रहे हैं। उनकी तस्वीरों को साढ़े पांच लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

इन तस्वीरों को विग्नेश ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो नयनतारा शाहरुख खान के साथ जवान में नज़र आने वाली हैं। उनके पास चिरंजीवी 'गॉडफादर' भी है। जिसमें सलमान खान भी नजर आएंगे।

Jawan Movie (2023): Cast | Trailer | Songs | Poster | Teaser | OTT |  Release Date - News Bugz

विग्नेश और नयनतारा की शादी में बॉलीवुड सितारे शाहरुख खान, रजनीकांत, अजीत, थलपति विजय और निर्देशक मौजूद थे। उनकी शादी की एक वीडियोग्राफी शूट भी थी जिसे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।