नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन अब उनकी जगह अर्थशास्त्री सुमन बेरी ने ली है। कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि, कैबिनेट नियुक्ति समिति ने राजीव कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और अब सुमन बैरी को नीति आयोग का अभी पूर्णकालिक सदस्य और 1 मई को उपाध्यक्ष नियुक्त किया जायेगा। राजीव कुमार के उत्तराधिकारी सुमन बैरी 2001 से 2011 तक देश के अग्रणी स्वतंत्र नीति अनुसंधान संस्थानों में से एक, नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) के महानिदेशक थे।
Delhi | Dr. Suman K Bery, Vice Chairman designate, NITI Aayog takes charge as a full-time member of NITI Aayog.
— ANI (@ANI) April 23, 2022
He took charge in the presence of NITI Aayog CEO Amitabh Kant and Member Dr. VK Paul. pic.twitter.com/zIZG7S3ovc
जानिए कौन हैं सुमन बेरी:
सुमन बेरी एक भारतीय अर्थशास्त्री हैं और विश्व बैंक में मुख्य अर्थशास्त्री भी रह चुके हैं। इससे पहले 2001 से 2011 तक नई दिल्ली में नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च के महानिदेशक भी रह चुके हैं। वर्तमान में, वह बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में स्थित एक आर्थिक थिंक टैंक के अनिवासी सहयोगी हैं। सुमन बेरी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
सुमन बेरी दिल्ली मुख्यालय सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च में सीनियर विजिटिंग फेलो हैं और वाशिंगटन डीसी में वुडरो विल्सन इंटरनेशनल सेंटर फॉर स्कॉलर्स एशिया प्रोग्राम में ग्लोबल फेलो हैं। वह ब्रसेल्स स्थित आर्थिक नीति अनुसंधान संस्थान ब्रुगेल के अनिवासी फेलो हैं।
सुमन बेरी ने पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद, भारतीय सांख्यिकी आयोग और रिजर्व बैंक ऑफ मौद्रिक नीति की तकनीकी सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में भी काम किया है। 2012 की शुरुआत से 2016 के मध्य तक, सुमन बैरी द हेग, नीदरलैंड में स्थित शेल इंटरनेशनल में मुख्य अर्थशास्त्री थे। उन्होंने वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक विकास पर रॉयल डच शेल के बोर्ड और प्रबंधन को भी सलाह दी है।