भोपाल: राज्य के गृह विभाग ने जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण के लिये घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करने के लिये रहवासियों से पूछे जाने वाले 33 सवालों की लिस्ट शुक्रवार को अधिसूचित कर दी।
इन सवालों में शामिल हैं:
भवन नंबर, मकान नंबर,
मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख जानकारी,
मकान की दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री,
मकान की छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री,
मकान का उपयोग, मकान ही हालत,
परिवार क्रमांक, परिवार में सामान्यत: रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या,
परिवार के मुखिया का नाम,
क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/जनजाति/ओबीसी से संबंधित है,
मकान के स्वामित्व की स्थिति,
परिवार के पास रहने के लिये उपलब्ध कमरों की संख्या,
परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या,
पेयजल का मुख्य स्रोत, पेयजल स्रोत की उपलब्धता,
प्रकाश का मुख्य स्रोत,
शौचालय की सुलभता,
शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी,
स्नानगृह की उपलब्धता,
रसोईघर और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता,
खाना पकाने के लिये प्रयुक्त मुख्य ईंधन,
रेडियो/ट्रांजिस्टर, टेलीविजन,
इंटरनेट सुविधा, लैपटॉप/कंप्यूटर,
टेलीफोन/मोबाइल/स्मार्ट फोन,
साइकिल/स्कूटर/मोटर सायकल/मोपेड,
कार/जीप/वैन,
परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाले मुख्य अनाज तथा मोबाइल नंबर।
डॉ. नवीन आनंद जोशी