प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में अब ई-नीलामी से ही भूखण्डों एवं अन्य संरचनाओं का आवंटन होगा


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

निर्देश राज्य मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक ने सभी सभी मंडी सचिवों को जारी कर दिये हैं..!!

भोपाल: प्रदेश की 259 कृषि उपज मंडियों एवं 298 उप मंडियों में रिक्त भूखडों एवं अन्य संरचनाओं का आवंटन ई-नीलामी के जरिये ही होगा। इसके निर्देश राज्य मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक ने सभी सभी मंडी सचिवों को जारी कर दिये हैं।

निर्देश में कहा गया है कि मंडी समितियां ई-नीलामी की समुचित तैयारियां करें। ई-नीलामी के लिये ऑनलाईन पोर्टल पर यूजर आईडी तैयार कर अन्य आवश्यक कार्यवाही की जाये तथा इसका पालन प्रतिवेदन भी मुख्यालय को भेजा जाये।