अब पुलिसकर्मियों के लिये बनेंगे मनोरंजन कक्ष


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

पुलिस इकाई में पूर्व से मनोरंजन कक्ष संचालित नहीं होने की स्थिती में, इकाई में मनोरंजन कक्ष संचालित किया जाये..!!

भोपाल: अब प्रदेशभर में पुलिसकर्मियों के लिये मनोरंजन कक्ष बनाये जायेंगे। दरअसल इन्हें बनाने के लिये राज्य स्तरीय संयुक्त पुलिस परामर्शदात्री समिति एवं पुलिस कल्याण समिति की वार्षिक बैठक में निर्णय लिया गया था जिस पर अमल हेतु पुलिस मुख्यालय की कल्याण शाखा के एआईजी इरमीन शाह ने डीजीपी कैलाश मकवाणा के अनुमोदन पर समस्त जिला पुलिस इकाईयों को निर्देश जारी कर दिये हैं। 

निर्देश में कहा गया है कि पुलिस इकाई में पूर्व से मनोरंजन कक्ष संचालित नहीं होने की स्थिती में, इकाई में मनोरंजन कक्ष संचालित किया जाये। मनोरंजन कक्ष के संचालन हेतु इकाई के लाईन/बटालियन फण्ड से व्यय किया जाये। इकाईयों में आवश्यक्तानुसार उपलब्ध किसी भी कक्ष में इस मनोरंजन कक्ष का संचालन किया जाये।