Odisa Plane Crash: राउरकेला में प्लेन क्रैश, 9-सीटर प्लेन क्रैश, 6 लोग थे सवार


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

Odisa Plane Crash: 9-सीटर प्लेन क्रैश, 6 लोग थे सवार, टेकऑफ़ के कुछ देर बाद ही प्लेन में खराबी आ गई, जिसकी वजह से पायलट ने प्लेन को क्रैश-लैंड कराया..!!

Odisa Plane Crash: शनिवार 10 जनवरी को ओडिशा के राउरकेला में एक बड़ा हादसा हुआ। रघुनाथपाली इलाके में जलदा A ब्लॉक के पास एक 9-सीटर प्लेन क्रैश हो गया। हादसे के समय प्लेन में छह लोग सवार थे, जिनमें चार पैसेंजर और दो क्रू मेंबर सवार थे। सभी को सुरक्षित निकालकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Image

सूत्रों के मुताबिक, वन एयर का प्लेन राउरकेला से भुवनेश्वर जा रहा था और टेकऑफ़ के करीब 10 km बाद क्रैश हो गया। हादसे में प्लेन पूरी तरह डैमेज हो गया, जबकि सभी पैसेंजर घायल हो गए।

Image

लोकल एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हादसे की वजह की जांच की जा रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स में टेक्निकल खराबी की बात कही जा रही है। पायलट ने प्लेन में कोई दिक्कत देखते ही उसे एक खेत में क्रैश लैंड कराने का फैसला किया। पायलट ने समझदारी से काम लिया और प्लेन को एक खेत में लैंड करा दिया। हालांकि, पायलट और उसमें सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।

प्लेन का अगला हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया था। हादसे के वीडियो में, घायल यात्री ज़मीन पर पड़े दिख रहे हैं, और आस-पास खड़े लोग मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। पायलट भी हादसे में घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद थे। कैप्टन नवीन और कैप्टन श्रीवास्तव प्लेन उड़ा रहे थे।

Image

क्रैश लैंडिंग की पुष्टि करते हुए, बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट (BPIA) ने कहा कि सिस्टम में टेक्निकल खराबी का पता चलने के तुरंत बाद, पायलट ने प्लेन को घास वाले मैदान में बेली लैंड कराने की कोशिश की, जिससे सभी यात्री बच गए, हालांकि उसे खुद चोटें आईं। चोटें कितनी गंभीर हैं, यह अभी पता नहीं चला है।