पठान ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई आग, 5 दिनों में छुआ 550 करोड़ का आंकड़ा


Image Credit : Twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

पठान को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं, और अब पठान का जादू फैंस के सर चढ़कर बोल रहा है..!

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने शानदार ओपनिंग के साथ कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े दिए हैं। पठान ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में हिंदी सिनेमा के सबसे बड़ी ओपनर फ़िल्म के तौर पर दर्ज किया है। पठान को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं, और अब पठान का जादू फैंस के सर चढ़कर बोल रहा है।

पठान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। जिधर देखो पठान का ही चर्चा है। शाहरुख की फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। 4 साल बाद किंग खान की कमबैक फिल्म ने सिनेमाघरों की रौनक लौटा दी है। पठान के लिए लोगों में जिस तरह की दीवानगी देखी जा रही है वह वाकई हैरान करने वाला है।

इस बार वीकेंड भी पठान के नाम रहा। शाहरुख खान की फिल्म ने वीकेंड पर भी ताबड़तोड़ कमाई की। पठान की 5वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आने लगे हैं। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक शुरुआती रुझानों के मुताबिक पठान ने 29 जनवरी रविवार को करीब 70 करोड़ की कमाई कर एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

रविवार होने के कारण भी पठान को काफी फायदा हुआ है। अब पठान की गूंज पूरी दुनिया में है। रमेश बाला के अनुसार, पठान का दुनिया भर में 5 दिन का सकल संग्रह 550 करोड़ का आंकड़ा छू सकता है। मात्र 5 दिनों में 550 करोड़ की कमाई अपने आप में एक बहुत बड़ी सफलता है।

बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि शाहरुख खान ही बॉलीवुड के असली बादशाह हैं। लंबे समय से बॉलीवुड बड़ी हिट फिल्मों के लिए तरस रहा था, ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रहीं। शाहरुख खान ने पठान की दमदार सफलता से इसे समाप्त कर दिया। लोगों में पठान का क्रेज इस कदर बढ़ गया है कि लोग सिनेमा हॉल में खुशी-खुशी पटाखे फोड़ने को मजबूर हो गए।