बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हैदराबाद में हो रही है। हैदराबाद के नोवोटेल कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुई बैठक कल शाम तक चलेगी। बीजेपी प्रवक्ता N.V सुभाष ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय कार्य समिति के सत्र के बाद एक विशाल रैली होगी, जिसे पीएम मोदी संबोधित करेंगे। रैली 3 जुलाई को शाम 6.30 बजे परेड ग्राउंड में समाप्त होगी।
हैदरबाद में आज से बीजेपी का मेगा मंथन।
— AajTak (@aajtak) July 2, 2022
ज्यादा जानकारी दे रहे हैं आजतक संवाददाता हिमांशु मिश्रा (@Himanshu_Aajtak)#ATVideo pic.twitter.com/7AgCGZAa80
उन्होंने कहा, पीएम शनिवार को बेगमपेट पहुंचेंगे, जहां उनके स्वागत की तैयारी की जा रही है। भाजपा के एक प्रवक्ता ने कहा कि हैदराबाद में 18 साल बाद राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हो रही है, यह एक बड़ा आयोजन है। जिसकी जिम्मेदारी सभी कार्यकर्ताओं को दी गई है। हर कोई अपने काम में पूरी ईमानदारी से लगा हुआ है ताकि बिना किसी रुकावट के कार्यक्रम को पूरा किया जा सके।
लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए बनेगी रणनीत-
पार्टी सूत्रों के अनुसार, कार्यसमिति की बैठक के दौरान अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के अलावा 2024 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रणनीति तैयार की जाएगी। 2014 में केंद्र में सत्ता में आने के बाद से भाजपा की यह तीसरी बैठक होगी, जो दक्षिण भारतीय राज्य में हो रही है।
ये रहा पूरा कार्यक्रम-
1. राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी।
2. दोपहर ढाई बजे हैदराबाद पहुंचेंगे पीएम मोदी।
3. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दोपहर 3.30 बजे से होगी शुरू।
4. प्रधानमंत्री और नड्डा करेंगे शुभारंभ।
5. मंच पर मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।
तेलंगाना में पैर जमाने की पूरी कोशिश-
हैदराबाद में बीजेपी की बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब पार्टी तेलंगाना में पैर जमाने की पूरी कोशिश कर रही है।तेलंगाना के मुख्यमंत्री और तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के प्रमुख चंद्रशेखर राव भाजपा को चुनौती देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों का एक व्यापक गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही आज भी PM मोदी को रिसीव करने से भी CM केसीआर ने साफ़ मना कर दिया।