PM modi's Namibia Visit: ब्राज़ील के बाद नामीबिया पहुँचे PM मोदी, राष्ट्रपति से मुलाकात, संसद को करेंगे संबोधित


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नामीबिया की यह पहली यात्रा है, होसे कुटाको अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया, इस यात्रा के दौरान, वह राष्ट्रपति नंदी-नदैतवाह के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे और नामीबिया के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि अर्पित..!!

अपनी पाँच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 9 जुलाई की सुबह नामीबिया की राजधानी विंडहोक पहुँचे। यहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री जिस होटल में ठहरे हैं, वहां भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह उनकी नामीबिया की पहली और किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की तीसरी यात्रा है।

पीएम मोदी का होसे कुटाको अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर औपचारिक स्वागत किया गया। इस यात्रा के दौरान, वह राष्ट्रपति नंदी-नदैतवाह के साथ महत्वपूर्ण वार्ता करेंगे और नामीबिया के प्रथम राष्ट्रपति एवं संस्थापक स्वर्गीय डॉ. सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके अलावा, वह नामीबियाई संसद को भी संबोधित करेंगे।

Image

विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत और नामीबिया के बीच गहरे और पुराने संबंधों को और मज़बूत करेगी। यह यात्रा नामीबिया के साथ भारत की मित्रता को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी।

Image

पीएम मोदी की यात्रा के संबंध में, नामीबिया में भारतीय उच्चायुक्त राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि भारत नामीबिया से यूरेनियम आयात करने पर विचार कर रहा है। साथ ही, भारत सरकार नामीबिया में हाल ही में हुई तेल और गैस खोजों में रुचि रखती है। भारतीय उच्चायुक्त ने कहा कि भारत नामीबिया के महत्वपूर्ण खनिजों में भी रुचि रखता है। ऐतिहासिक रूप से, दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध रहे हैं।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पूरी की, जहां उन्होंने 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया और ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ वार्ता की।