प्रियंका का प्रोफेशनल कमबैक, सेट से शेयर की मिरर सेल्फी


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

नए प्रोजेक्ट की शूटिंग पर आईं नज़र, वर्कआउट भी कर दिया शुरू..!!

प्रियंका चोपड़ा लम्बे समय के ब्रेक के बाद प्रोफेशनल फ्रंट पर लौट आई हैं। प्रियंका ने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है​। प्रियंका ने वर्कआउट के दौरान अपनी मिरर सेल्फी शेयर की है, जो बेहद पसंद की जा रही है। 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पिछले काफी समय से काम और एक्टिंग से ब्रेक लिया हुआ था। अब यह ब्रेक खत्म हो चुका है प्रियंका ने वर्क फ्रंट पर वापस आते हुए वर्कआउट भी शुरू कर दिया है। गुरुवार को उन्होंने अपनी एक मिरर सेल्फी शेयर कर बताया कि वे काम पर लौट आई हैं।

प्रियंका ने यह तस्वीर अपने नए प्रोजेक्ट के सेट से शेयर की। तस्वीर में वे पहले ही तरह एकदम फिट नजर आ रही थीं। तस्वीर शेयर कर प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'फाइनली वर्क एनर्जी में वापस लौट रही हूं।' 

प्रियंका की इस तस्वीर को देख फैंस झूम उठे। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है कि एक्ट्रेस अब वापस काम पर लौट रही हैं।