देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। तीसरी लहर के आने के साथ ही बिगड़ती स्थिति में भी सुधार हो रहा है। भारत में जहां सोमवार को कोविड-19 के 34,082 नए मामले सामने आए थे। वहीं, आज इनकी संख्या में गिरावट आई है।

आंकड़ों के मुताबिक, आज भारत में कोरोना के 27,409 नए मामले सामने आए हैं। अब तक कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4,26,92,943 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 347 मरीजों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब तक 5,09,358 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि, भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4.23 लाख हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 82,817 लोग संक्रमण से ठीक हों चुके हैं, जिससे अब तक कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,17,60,458 हो गई है। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 4,23,127 है, जो कुल मामलों का 0.99 फीसदी है।