हैदराबाद में रिसेप्शन, लास्ट सेरेमनी मे रश्मिका का ट्रेडिशन लुक वायरल


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में इंटिमेट वेडिंग की थी, जिसके बाद अब कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन दिया, रिसेप्शन में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के अलावा कई राजनेता शामिल हुए..!!

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिसेप्शन हैदराबाद के होटल ताज कृष्णा में हुआ। कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में इंटिमेट वेडिंग की थी, जिसके बाद अब कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन दिया है। रिसेप्शन में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के अलावा कई राजनेता शामिल हुए। 

एक-दूसरे के परिवार के साथ खिंचवाई फोटोज

रिसेप्शन में रश्मिका लाल साड़ी पहने ट्रेडिशनल लुक में नजर आर्इं। यह लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रश्मिका के फैेंस उनके सोबर लुक की तारीफें कर रहे हैं।  साथ ही विजय को लकी मैन करार दे रहे हैं। 

कैसा था रश्मिका मंदाना का रिसेप्शन लुक?

 

Vijay Deverakonda & Rashmika Mandanna with Family Visuals ❤️ | #virosh  Wedding Reception | NLT

बॉलीवुड से करण जौहर, कृति सेनन समेत कई लोग रिसेप्शन में पहुंचें, वहीं साउथ से चिरंजीवी, नागार्जुन, रामचरण जैसे की स्टार्स ने भी शिरकत की। रिसेप्शन में तस्वीरें क्लिक करवाते हुए विजय देवरकोंडा ने कहा है कि ये उनकी शादी से जुड़ी आखिरी सेरेमनी है, इसके बाद वो अंडरग्राउंड हो जाएंगे। 

कैसा था विजय देवरकोंडा का रिसेप्शन लुक?

रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स हैदराबाद पहुंचे हैं, जिनमें फिल्ममेकर करण जौहर, एक्ट्रेस कृति सेनन, रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी शामिल हैं।

साउथ इंडस्ट्री के तमाम बड़े स्टार्स रिसेप्शन में पहुंचे

रश्मिका मंदाना के रिसेप्शन में उनके पुष्पा को-स्टार अल्लू अर्जुन भी पहुंचे। इसके अलावा कपल के रिसेप्शन में रामचरण, चिरंजीवी, नागार्जुन, वेंकटेश, कार्थी समेत साउथ के हर बड़े स्टार ने शिरकत की।