हर साल की तरह राजधानी दिल्ली के राजपथ पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस के मौके पर वीरता पुरस्कार पाने वाले वीरों के नामों की घोषणा कर दी गई है. इस बार 939 पुलिस कर्मियों को उनकी वीरता के लिए वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. जिसमें 189 वीरों को पुलिस मेडल से नवाजा जाएगा. वहीं, 88 वीरों को विशेष सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा और 662 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा. पुलिस पदक प्राप्त करने वाले 189 नायकों में से 134 को जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया जाएगा.
ITBP receives 18 medals on Republic Day 2022-Police Medal for Gallantry-3, President’s Police Medal for Distinguished Service-3, & Police Medal For Meritorious Service-12. DG ITBP convey his congratulations to the medal reciepants. #RepublicDay#RepublicDay2022#Himveers pic.twitter.com/MZeNeK1isf
— ITBP (@ITBP_official) January 25, 2022
A total 939 Police personnel have been awarded Medals on the occasion of Republic Day-2022.
— Spokesperson, Ministry of Home Affairs (@PIBHomeAffairs) January 25, 2022
हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की सुरक्षा में अदम्य वीरता दिखाने वाले वीर जवानों को वीरता पुरस्कार दिए जाते हैं. पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले वीर नायकों में छत्तीसगढ़ में 10, दिल्ली के लिए 3, झारखंड के लिए 3, मध्य प्रदेश के लिए 3, महाराष्ट्र के लिए 7, मणिपुर के लिए 7, उत्तर प्रदेश के लिए 7 और ओडिशा के लिए 9 को बहादुरी के लिए सम्मानित किया जाएगा. जिसमें सीआरपीएफ के 30 जवानों को पुलिस मेडल से भी सम्मानित किया जाएगा. तीन एसएसबी कर्मियों को पुलिस पदक भी प्रदान किए जाएंगे.
President approves conferment of Jeevan Raksha Padak Series of Awards-2021
— Spokesperson, Ministry of Home Affairs (@PIBHomeAffairs) January 25, 2022
Press release-
https://t.co/Vrh4vtVT9V pic.twitter.com/MFDmORYmlb
गणतंत्र दिवस परेड शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए देश का नेतृत्व करेंगे. गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10.30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे समाप्त होगी. साथ ही इस बार..!
1. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की पुरुष टीम और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की महिला टीम मोटरसाइकिल पर अपने स्टंट का प्रदर्शन करेगी।
2. 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिए जानें वाले वीरता पुरस्कारों में से आईटीबीपी को कुल 18 पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगे, जिसमें 3 पुलिस मेडल शामिल हैं।
परेड के दौरान राजपथ पर विजय चौक से नेशनल स्टेडियम तक लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा, जनरल ऑफिसर कमांडिंग दिल्ली एरिया परेड कमांडर और मेजर जनरल आलोक कक्कड़, चीफ ऑफ स्टाफ दिल्ली एरिया परेड के सेकेंड-इन-कमांड होंगे।