बिहार में BJP के पहले CM बने सम्राट चौधरी, विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

सम्राट चौधरी ने बिहार में BJP की तरफ से पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है, नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद यह एक बड़ा राजनीतिक बदलाव है,शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दो उपमुख्यमंत्रियों ने भी शपथ ली..!!

सम्राट चौधरी ने बिहार के CM के तौर पर शपथ ली है। 15 अप्रैल की सुबह शपथ ग्रहण समारोह पटना के जर्मन हैंगर में सुबह 11 बजे से हुआ। लोक भवन में आयोजित एक समारोह में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिहार के इतिहास में यह पहली बार है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कोई नेता मुख्यमंत्री का पदभार संभाल रहा है। सोमवार को जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वे बिहार में 20 साल से मुख्यमंत्री के पद पर थे। सम्राट चौधरी को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्होंने राज्य के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद जताई।

शपथ ग्रहण समारोह में कई प्रमुख नेता शामिल हुए। समारोह में कई राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम शामिल हुए । शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी राज्य के 24वें मुख्यमंत्री बन गए। सम्राट के शपथ के साथ ही बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाली ये पहली सरकार बन गई। जिनमें BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, JD(U) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (उर्फ ललन सिंह), केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, RLM के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और LJP के सांसद अरुण भारती शामिल रहे। सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं।

मैंने नीतीश कुमार जी से सरकार चलाना सीखा है...

इससे पहले भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी ने कहा भाजपा ने मुझे काम करने का मौका दिया। राजनीतिक तौर से मैं करीब 30 साल से काम कर रहा हूं। पहले कोई विचारधारा नहीं थी। मैं इस पार्टी में जब पीएम मोदी के विचारों से इस पार्टी के साथ जुड़ा, 2015 के चुनाव से लगातार मैं भाजपा के लिए काम करता रहा।

नीतीश कुमार जी ने जो बिहार का विकास किया है उसे और आगे लेकर जाएंगे। नीतीश कुमार जी ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। उनके साथ रहकर सरकार चलाना सीखा है। नीतीश कुमार ने जिस तरह से समृद्ध बिहार का सपना देखा है हम सब मिलकर बिहार और देश को समृद्ध बनाने का काम करेंगे।