संजय मल्होत्रा होंगे RBI के नए गवर्नर, 11 दिसंबर को पदभार संभालेंगे, 6 साल गवर्नर रहे शक्तिकांत दास की जगह लेंगे


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

आपको बता दें कि संजय मल्होत्रा के पास 33 साल से ज्यादा का अनुभव है..!!

सरकार ने रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नया गवर्नर नियुक्त किया है। वे RBI के 26वें गवर्नर होंगे और मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे। दास का कार्यकाल 10 दिसंबर 2024 को पूरा हो रहा है। शक्तिकांत दास का कार्यकाल पूरा होने के बाद संजय मल्होत्रा नए गवर्नर का कार्यभार संभालेंगे। आपको बता दें कि संजय मल्होत्रा के पास 33 साल से ज्यादा का अनुभव है।

इससे पहले वह सरकार के राजस्व सचिव रह चुके हैं। शक्तिकांत दास पिछले 6 साल से रिजर्व बैंक के गवर्नर थे। अब सरकार ने उनकी जगह राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा को नियुक्त किया है। दरअसल 9 दिसंबर को हुई कैबिनेट बैठक में आरबीआई के नए गवर्नर के तौर पर संजय मल्होत्रा के नाम पर मुहर लगी थी। दरअसल, इससे पहले शक्तिकांत दास 6 साल तक गवर्नर का कार्यभार संभाल चुके हैं। उन्हें 12 दिसंबर 2018 को नियुक्त किया गया था। हालाँकि, बीच में उनका कार्यकाल 3 साल के लिए बढ़ा दिया गया था। 

शक्तिकांत दास से पहले यह जिम्मेदारी उर्जित राव पटेल के पास थी। शक्तिकांत दास के कार्यकाल में पिछले दो साल में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे समय में सभी की निगाहें संजय मल्होत्रा पर हैं। अब नए गवर्नर के तौर पर संजय मल्होत्रा बड़े फैसले ले सकते हैं।

आपको बता दें कि संजय मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी से कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है। उन्होंने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की। संजय मल्होत्रा ने कई क्षेत्रों में काम किया है। उन्होंने बिजली, वित्त और कराधान, सूचना प्रौद्योगिकी और माइनस जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।