कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह के केस में SC ने सुनवाई टाली


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

सुप्रीम कोर्ट कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने वाले कैबिनेट मंत्री विजय शाह के केस की सुनवाई नहीं हो सकी, केस लिस्टेड नहीं होने और अगली तारीख अभी तय नहीं होने की वजह से सुनवाई टाल दी गई..!!

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने वाले राज्य के कैबिनेट मंत्री विजय शाह के केस की सुनवाई टाल दी है। पूरे राज्य की नज़र इस बहुत विवादित केस पर थी, लेकिन सुनवाई टाल दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केस सुप्रीम कोर्ट में लिस्टेड नहीं होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। इससे मिनिस्टर को कुछ और समय मिल गया है। अगली सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं है। 

पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को मिनिस्टर पर केस चलाने की परमिशन पर फैसला लेने का निर्देश दिया था। यह फैसला लेने के लिए सरकार को दो हफ्ते का समय दिया गया था। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने पहले ही केस में चार्जशीट फाइल कर दी है, लेकिन राज्य सरकार की मंज़ूरी का इंतज़ार है। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने मिनिस्टर विजय शाह की दलीलें सुनने से मना कर दिया था। SIT को मिनिस्टर से जुड़े दूसरे विवादों की भी जांच करने का निर्देश दिया था।