नई दिल्ली: लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बीच बहस हो गई. दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को 'महाराज' कहने पर आपत्ति जताई और कहा, 'मेरा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया है। अधीर चौधरी ने लोकसभा में दो बार नागरिक उड्डयन मंत्री को 'महाराज' कहकर संबोधित किया था, उन्होंने पश्चिम बंगाल में हवाई अड्डा परियोजनाओं के संबंध में प्रश्नकाल के दौरान सवाल पूछा था।
गौरतलब है कि 2020 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया का मजाक उड़ाते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा, 'बात यह है कि एक 'महाराज' मंत्री हैं, दूसरे 'महाराज' 'एयर इंडिया' का अब निजीकरण किया जा रहा है.
Civil Aviation Minister #JyotiradityaScindia has hit back at Congress leader #AdhirRanjanChowdhury for calling him 'Maharaja'.
— TIMES NOW (@TimesNow) February 11, 2022
Adhir Ranjan Chowdhury , asking a question in Lok Sabha about airport projects in West Bengal, took a jibe at Scindia's background.#TNDIGITALVIDEOS pic.twitter.com/Ir9UmnIqgI
मेरा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया है
अपने जवाब में मंत्री सिंधिया ने सबसे पहले सवाल पूछने के लिए कांग्रेस नेता का शुक्रिया अदा किया और कहा, ''मैं उनसे कहना चाहता हूं कि मेरा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया है. हो सकता है, उन्हें कुछ गलतफहमी हो|
टाटा ने एयर इंडिया का अधिग्रहण किया
बता दें कि टाटा समूह ने 27 जनवरी को सार्वजनिक क्षेत्र की एयरलाइन एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। लगभग 69 साल पहले मुंबई स्थित इस समूह से एयरलाइन का राष्ट्रीयकरण किया गया था। देश को आजादी मिलने के बाद 1953 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा एयरलाइन का राष्ट्रीयकरण किया गया था।
#questionhour
— SansadTV (@sansad_tv) February 10, 2022
UDAN देश के एक-एक कोने को जोड़ने की योजना है। इस योजना में पहाड़ी इलाकों, टापू व द्वीपों और पूर्वोत्तर राज्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। अरुणाचल में 3 अडवांस लैंडिंग ग्राउंड तैयार करने का काम चल रहा है:
नागर विमानन मंत्री @JM_Scindia का #LokSabha में जवाब pic.twitter.com/LsiHkqdqpY