महाराष्ट्र ड्रामे की इनसाइड स्टोरी, एक फ़ोन ने बदल दिया खेल


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शुरुआती ना-नुकुर के बाद उप मुख्यमंत्री पद से संतोष करना पड़ा..!

महाराष्ट्र में अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद शिवसेना से बागी हुए एकनाथ शिंदे नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शुरुआती ना-नुकुर के बाद उप मुख्यमंत्री पद से संतोष करना पड़ा। शपथग्रहण समारोह के समय देवेंद्र फडणवीस के चेहरे पर मायूसी भी साफ तौर पर देखी जा सकती थी। 

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद धनंजय महादिक ने बड़ा खुलासा किया है। एक न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़ जब एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए फोन आया तब धनंजय महादिक वहां मौजूद थे।

रिपोर्ट में धनंजय महादिक के हवाले से कहा गया कि यह फैसला देवेंद्र फडणवीस के लिए कष्टदायक था और इस फैसले को सुनकर उनकी आंखें भी नम हो गई थीं। धनंजय महादिक ने इस फैसले को भाजपा की 2024 की रणनीति के तहत लिया गया फैसला भी बताया। 

बड़ी बात यह है कि महाराष्ट्र के सियासी संकट शुरुआत से ही यह माना जा रहा था अगर भाजपा सरकार बनती है तो देवेंद्र फडणवीस को ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इस पूरे ऑपरेशन को भी भाजपा की ओर से देवेंद्र फडणवीस ही लीड करते बताए जा रहे थे लेकिन अंतिम वक्त पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बनाए जाने से अब देवेंद्र फडणवीस पर सोशल मीडिया में भी टीका टिप्पणी हो रही है।