पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 से पहले एक बड़ा दावा किया है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने राज्य मंत्रिमंडल में शामिल करने की सिफारिश की थी।
#WATCH | Pakistan PM had sent a request if you can take (Congress Punjab president Navjot Singh) Sidhu into your Cabinet I will be grateful, he is an old friend of mine. You can remove him if he'll not work: Punjab Lok Congress president & former Punjab CM Amarinder Singh pic.twitter.com/88jSfIpfQ8
— ANI (@ANI) January 24, 2022
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि, उनके पास पाकिस्तान से कॉल आया था कि "अगर नवजोत सिंह सिद्धू को अपने मंत्रिमंडल में शामिल करेंगे तो मैं आपका आभारी रहूंगा, वह हमारे पुराने दोस्त हैं।" अगर वह काम नहीं करता है तो आप उन्हें हटा सकते हैं।
अमरिंदर सिंह ने दावा किया कि मैंने मना कर दिया और उन्हें अपने मंत्रिमंडल से निकाल भी दिया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सिद्धू किसी काम के नहीं हैं, वह पूरी तरह से अक्षम व्यक्ति हैं। वे नहीं जानते कि कैसे काम करना है। अमरिंदर सिंह के अनुसार, "28 जुलाई को मैंने उन्हें अपने मंत्रिमंडल से हटा दिया था।" उन्होंने 70 दिनों तक एक भी फाइल पर साइन नहीं किया।
अमरिंदर सिंह के खाते में 37 सीटें :
वहीं इस बार अमरिंदर की पार्टी भाजपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इस संबंध में जेपी नड्डा ने कहा कि यह चुनाव पंजाब का भविष्य तय करेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर एनडीए से चुनाव लड़ेगी और 15 सीटें सुखदेव सिंह ढींडसा की शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) को आवंटित की गई हैं। नड्डा ने कहा कि भाजपा पंजाब में 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।