पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की गुत्थी सुलझ तो रही है लेकिन कुछ चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब मुसेवाला को नजदीक से गोली मारने वाले शूटर अंकित सिरसा और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चौंकाने वाली बात ये है कि अंकित अभी सिर्फ 19 साल का हैं और उसने मूसेवाला से पहले किसी को भी नहीं मारा, यानी मुसेवाला की हत्या उसकी पहली हत्या है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंकित सिरसा चार महीने पहले ही लॉरेंस विश्नोई गैंग में शामिल हुआ था। उसने अभी-अभी 9वीं पास की और फिर उसने आपराधिक दुनिया की तरफ़ क़दम बड़ा लिया।

उल्लेखनीय है कि अंकित मूसेवाला की हत्या में शामिल शूटरों में से एक है। वह राजस्थान में हत्या के प्रयास के दो मामलों में भी शामिल था। अन्य गिरफ्तार आरोपी सचिन भिवानी मूसेवाला मामले में चार शूटरों को पनाह देने के लिए जिम्मेदार है।

दरअसल अंकित ने सिद्धू को बहुत नजदीक से गोली मारी थी। साथ ही उस समय गिरफ्तार प्रियव्रत फौजी भी एक कार में सवार था। पहले आरोपियों ने मूसेवाला की कार को रास्ते में रोका और फिर उन्होंने मूसेवाला को गोली मार दी। सभी आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए थे।