सलमान के घर गोलियां चलाने वाले शूटर्स गुजरात में दबोचे गए


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

लारेंस गैंग ने ली है घटना की जिम्मेदारी..!!

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के गैलेक्सी अपॉर्टमेंट पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स को पुलिस ने दबोच लिया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के सबसे बड़े जिले कच्छ से भुज से की गई है। दोनों को रात करीब डेढ़ बजे पकड़ा गया है। पुलिस को मुंबई पुलिस से खुफिया जानकारी साझा की गई थी। इसके बाद कच्छ पुलिस ने अपनी लोकल इंटेलिजेंस को एक्टिव किया था।

बताया जाता है कि दोनों शूटर्स की लोकेशन माता के मठ (माता के मंदिर) के पास मिली थी। मुंबई पुलिस ने कच्छ पहुंचकर दोनों को अपनी कस्टडी में लिया। इसके बाद दोनों शूटर्स को फ्लाइट से मुंबई भेजा गया। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने ली थी। दोनों शूटर्स के पकड़े जाने के बाद अब इनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। 

शुरुआती पूछताछ में दोनों शूटर्स ने फायरिंग की बात कबूल कर ली है। उन्होंने यह भी बताया है कि उन्होंने मुंबई से कच्छ आते वक्त सूरत में पड़ी एक नदी में हथियारों को फेंक दिया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान आरोपियों की पहचान विक्की गुप्ता (उम्र 24 ) और सागर (21 साल) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बिहार के चंपारण के रहने वाले बताये जा रहे हैं।