शुभांशु शुक्ला का लेटेस्ट वीडियो, अंतरिक्ष मिशन के बाद की रिकवरी का दौर


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

गुरुत्वाकर्षण के प्रभावों से उबरने, दोबारा चलना सीखते, शारीरिक व्यायाम करते दिखे शुभांशु, सोशल मीडिया पोस्ट में, उन्हें मिले संदेशों के लिए जताया आभार..!!

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष से आने के बाद सीधे खड़े तक नहीं हो पा रहे हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो देखकर आप भी समझ जाएगे, कि शुभांशु किस तरह से रिकवरी कर रहे हैं।

शुभांशु शुक्ला ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे ट्रेडमिल पर दौड़ते और व्यायाम करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में एक पल ऐसा आता है जब उनका संतुलन बिगड़ जाता है, जिस पर वे और उनके कोच दोनों हंस पड़ते हैं। 

अंतरिक्ष से लौटने के बाद शुभांशु सोशल मीडिया पर काफ़ी सक्रिय हो गए हैं और लगातार अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। वे अंतरिक्ष से जुड़ी जानकारियों, अपने शरीर में आए बदलावों और रिकवरी प्रक्रिया के बारे में लगातार पोस्ट कर रहे हैं। 

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक पोस्ट में शुभांशु ने लिखा कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई संदेश मिले हैं और वे सभी की शुभकामनाओं के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण यानी गुरुत्वाकर्षण की कमी के कारण, अंतरिक्ष के वातावरण में शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं।

जैसे लिक्विड का विस्थापन, हार्टबीट में बदलाव, संतुलन का पुनः समायोजन और मांसपेशियों का क्षय। यह सब अंतरिक्ष में अनुकूलन की प्रक्रिया का हिस्सा है। जब शरीर पृथ्वी पर वापस आता है, तो इन बदलावों को उलटना पड़ता है। 

शुभांशु ने यह भी कहा कि यह प्रक्रिया हर अंतरिक्ष यात्री के लिए अलग हो सकती है, लेकिन यह देखना आश्चर्यजनक है कि शरीर कितनी जल्दी बदलते वातावरण के अनुकूल हो जाता है। उन्होंने लिखा, “अज्ञात की खोज में, हम खुद को बेहतर तरीके से जान पाते हैं।”