5 हज़ार फ़ीट पर भरा धुंआ, दिल्ली-जबलपुर फ़्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग 


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

प्लेन में अचानक धुंआ भर जाने से दिल्ली एयरपोर्ट पर ही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान में 50 से अधिक यात्री सवार थे..!

दिल्ली से जबलपुर आ रही फ़्लाइट बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। प्लेन में अचानक धुंआ भर जाने से दिल्ली एयरपोर्ट पर ही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में 50 से अधिक यात्री सवार थे।  

बताया जा रहा है कि स्पाइस जेट का विमान SG2962 दिल्ली से जबलपुर के लिए टेकऑफ हुआ था। प्लेन जब करीब 5000 फ़ीट की ऊंचाई पर थी तभी तभी विमान में अचानक धुंआ भरने लगा। इसके बाद प्लेन की दिल्ली में ही इमरजेंसी लैंडिंग करा ली गई। 

विमान के रनवे पर पहुँचते ही यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी यात्री सकुशल बताए जा रहे हैं। आग लगने और प्लेन में धुआं भरने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। प्लेन में धुंआ भर जाने के बाद के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से जबलपुर भेजा गया है।