'सन ऑफ सरदार' फेम एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

शनिवार की सुबह बॉलीवुड और मनोरंजन जगत के लिए एक दुखद खबर आई, एक्टर मुकुल देव का निधन, 54 साल की उम्र में ली अंतिम सांस..!

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता मुकुल देव का शुक्रवार 23 मई को देर रात निधन हो गया वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और ICU में भर्ती थे। अभिनेता विंदू दारा सिंह ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि मुकुल एक शानदार इंसान थे। 

हिंदी सिनेमा अपने लोकप्रिय अभिनेता मुकुल देव के आकस्मिक निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। मुकुल देव को 'सन ऑफ सरदार', 'आर...राजकुमार', 'जय हो' जैसी हालिया फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है। वह 54 वर्ष के थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकुल देव का शुक्रवार रात निधन हो गया। शनिवार को जब उनके दोस्तों को उनके निधन की खबर मिली तो वे उनके घर पहुंचे। उनके निधन के कारण की पुष्टि नहीं हो सकी। 

उनकी करीबी दोस्त और अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने एक पुरानी तस्वीर शेयर की और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "RIP"। मुकुल देव को आखिरी बार दिव्या दत्ता के साथ हिंदी फिल्म 'एट द एंड' में देखा गया था। वह अभिनेता राहुल देव के छोटे भाई हैं।

मुकुल देव का जन्म दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। वे मूलत: जालंधर के पास एक गाँव के रहने वाले थे। उनके पिता हरि देव एक सहायक पुलिस आयुक्त थे और उन्होंने ही मुकुल को अफ़गान संस्कृति से परिचित कराया था। उनके पिता पश्तो और फ़ारसी बोल सकते थे।

मनोरंजन की दुनिया से मुकुल का पहला संपर्क कक्षा 8 में हुआ था, जब उन्होंने माइकल जैक्सन की नकल करते हुए दूरदर्शन के एक डांस शो में प्रस्तुति दी और इसके लिए उन्हें पहला पारिश्रमिक मिला। मुकुल ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से विमान उड़ाने का प्रशिक्षण लिया।

सीरियल 'मुमकिन' (1996) से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले मुकुल देव ने 'फियर फैक्टर इंडिया' के पहले सीज़न की मेजबानी की। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फ़िल्म 'दस्तक' से की थी, जिसमें उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा की भूमिका निभाई थी। यह पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की भी पहली फ़िल्म थी।