मिडिल-ईस्ट में जारी जंग के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी मौत की अफवाहों का खंडन किया। उन्होंने गुरुवार देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मैं जिंदा हूं। नेतन्याहू ने दावा किया कि बीते 20 दिनों में अब ईरान के पास यूरेनियम इनरिच करने या बैलिस्टिक मिसाइलें बनाने की कोई क्षमता नहीं बची है।
उन्होंने कहा कि हम जीत रहे हैं और ईरान बर्बाद हो रहा है। ईरान के 100 से ज्यादा मिसाइल लॉन्चर तबाह किए। साथ ही हथियार बनाने वाली कई फैक्ट्रियां भी नष्ट किए। उन्होंने आगे कहा कि हम ईरान पर चौतरफा हमले कर रहे हैं और वह अब दुनिया को ब्लैकमेल नहीं कर सकता है। उसकी लीडरशिप खत्म हो चुकी है।
कुवैत पर दूसरी बार मिसाइल और ड्रोन हमला
कुवैत की सेना ने बताया है कि देश पर दूसरी बार मिसाइल और ड्रोन से हमले किए जा रहे हैं और सेना इन दुश्मन हमलों का मुकाबला कर रही है। सेना ने लोगों से अपील की है कि वे आधिकारिक सुरक्षा निदेर्शों का पालन करें और सतर्क रहें।
सऊदी अरब ने ड्रोन हमले नाकाम किए
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि देश के पूर्वी क्षेत्र में ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया गया है। यह कार्रवाई रात में हुई जब कुल मिलाकर दो दर्जन से ज्यादा ड्रोन को इंटरसेप्ट किया गया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, एयर डिफेंस सिस्टम लगातार सक्रिय है और दुश्मन के ड्रोन हमलों को नाकाम किया जा रहा है।
ईरान के हमले के बाद बहरीन में वेयरहाउस में आग
बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया कि हमले के कारण गिरे मलबे से एक कंपनी के वेयरहाउस में आग लग गई। मंत्रालय के अनुसार, सिविल डिफेंस की टीम ने आग पर काबू पा लिया है और इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
पुराण डेस्क