भारतीय हॉकी टीम का कमाल, न्यूजीलैंड को 7-4 से धूल चटाई


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

दुनियाभर के अलग- अलग टूर्नामेंट्स में भारतीय टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है, इसी बीच एफआईएच प्रो लीग के एक मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को मात दी है..!

भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों से कमाल का रहा है। टीम इंडिया ने 41 साल बाद ओलंपिक में पिछले साल अपना पहला पदक जीता। इसके अलावा दुनियाभर के अलग- अलग टूर्नामेंट्स में भारतीय टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच एफआईएच प्रो लीग के एक मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को मात दी है।

भारत ने 1-3 से पिछड़ने के बाद आक्रामक हॉकी खेलकर शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए शुक्रवार को यहां एफआईएच पुरूष प्रो लीग के रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड पर 7-4 से जीत दर्ज की। घरेलू टीम ने 28 अक्टूबर को हुए पहले चरण के मुकाबले में इसी प्रतिद्वंद्वी को 4-3 से पराजित किया था।

टीम पहले 15 मिनट में जूझती नजर आई जिसमें उसने तीन गोल गंवा दिए थे लेकिन अगले तीन क्वार्टर में दो-दो गोल कर टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड ने पहले क्वार्टर में दबदबा बनाया लेकिन भारत के बार बार हमलों के आगे दबाव में आ गयी और फिर अगले तीन क्वार्टर में केवल एक गोल ही कर सकी।