करिश्माई धोनी.... इस फील्ड में जमकर लगा रहे चौके-छक्के


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

क्रिकेट के मैदान के बाहर भी धोनी अपने खेल में माहिर..!

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन बनने के बाद उनके करिश्मे पर हर तरफ बात हो रही है। हालांकि फाईनल में वे शून्य पर आउट हुए थे। पहले तो यह कहा जा रहा था कि धोनी इस सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर देंगे, लेकिन उन्होंने एक और सीजन खेलने का फैसला किया है मगर क्रिकेट के साथ धोनी और भी कई फील्ड में चौके छक्के लगा रहे हैं, यह फील्ड है कारोबार की ।  

क्रिकेट के मैदान पर धोनी अपने खेल में कितने माहिर हैं, यह तो हर कोई जानता है लेकिन मैदान से बाहर भी वह कई चीजों के मास्टर हैं। खास तौर से बिजनेस के। यही कारण है कि धोनी भारत के सबसे अमीर स्पोर्ट्समैन में से एक माने जाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक धोनी का कुल नेटवर्थ 1 हजार करोड़ से भी अधिक का है। क्रिकेट से कमाई के अलावा धोनी के कई बड़े बिजनेस भी है। वहीं उन्होंने कई बड़े स्टार्ट अप में अपना निवेश भी किया है, जिसमें कपड़े से लेकर होटल और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की कंपनी शामिल है। उल्लेखनीय है कि धोनी इस लीग में कुल 250 मैचों में 5082 रन बना चुके हैं। वहीं आईपीएल के 16वें सीजन की बात करें तो उन्होंने 200 से भी अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। धोनी ने बेशक आईपीएल में खेलने रहने का फैसला किया है लेकिन उन्होंने साल 2020 में 15 अगस्त के दिए इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

रीति स्पोर्ट्स मैनेजमेंट

कंपनी: धोनी का रीति स्पोर्ट्स के फुटवियर ब्रांड नाम एक मैनेजमेंट कंपनी में हिस्सेदारी है। इस स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के द्वारा के दुनिया के कई बड़े और दिग्गज खिलाड़यों का मैनेजमेंट का काम संभालती है। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की अगुवाई करने वाले फाफ डुप्लेसी, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार रीति स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के क्लाइंट हैं।

फुटवियर ब्रांड

स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के अलावा धोनी ने साल 2016 में अपने कपड़े और फुटवियर ब्रांड सेवन को लॉन्च किया था। इस कंपनी में धोनी का पूरा मालिकाना हक है। सिर्फ फुटवियर ही नहीं, धोनी ने फूड एंड बेवरेज में भी निवेश किया है। धोनी ने खाद्य और पेय स्टार्ट अप 7 दृठ्ठह्य में भी निवेश किया है। इसके अलावा उन्होंने कॉप्टर 7 के नाम से एक चॉकलेट ब्रांड को भी लॉन्च किया है। यह ब्रांड उनके हेलीकॉप्टर शॉट से प्रेरित है।