दिल्ली कैपिटल्स के साथ न होकर भी टीम का हिस्सा बनेंगे पंत, रिकी पोंटिंग ने किया खुलासा


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

पंत पिछले साल दिसंबर में एक गंभीर कार दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिसके बाद से वह क्रिकेट से दूर हो गए हैं..!

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि टीम के लिए उनके कप्तान और स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत के बिना आईपीएल में उतरना मुश्किल होगा। पंत पिछले साल दिसंबर में एक गंभीर कार दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिसके बाद से वह क्रिकेट से दूर हो गए हैं।

पोंटिंग ने दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स की नई जर्सी लॉन्च की। उन्होंने इवेंट के दौरान कहा, 'मैं हर मैच में ऋषभ पंत को डगआउट में बैठाता। लेकिन अगर यह संभव नहीं हुआ तो हम उन्हें हर संभव तरीके से टीम का हिस्सा बनाएंगे। हम उसका नंबर अपनी शर्ट और कैप पर लगा सकते हैं। हम सिर्फ यह साफ करना चाहते हैं कि भले ही वह हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन वह हमारे कैप्टन हैं।

ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में दिल्ली कैपिटल्स में विकेटकीपर की जिम्मेदारी कौन संभालेगा?

इस पर रिकी पोंटिंग ने जवाब दिया, 'हमने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। सरफराज खान हमारे साथ जुड़ गए हैं और अभ्यास मैच देखने के बाद फैसला लेंगे। ऋषभ पंत ने यहां एक बड़ी कमी छोड़ी है। इम्पैक्ट प्लेयर नियम की शुरुआत के साथ, हम प्लेइंग लाइनअप को कई तरीकों से बदल सकते हैं।

डेविड वॉर्नर होंगे कप्तान

बता दें कि आईपीएल 2023 में डेविड वॉर्नर ऋषभ पंत की जगह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभालेंगे। अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। वॉर्नर पिछले साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 48 की औसत और 150.52 की स्ट्राइक रेट से 432 रन बनाए, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं।

डेविड वार्नर 2022 की मेगा नीलामी में शामिल हुए। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद से रिलीज किया गया था। दिल्ली कैपिटल्स ने वार्नर को रु 6.25 करोड़ में खरीदा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2023 में अपने अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच से करेगी।