INDvsNZ: तीन साल बाद रोहित का शतक, गिल ने भी जड़ी सेंचुरी 


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

रोहित 30वां वनडे शतक पूरा कर आउट हुए, शुबमन गिल ने चौथी सेंचुरी जमाई..!

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया के ओपनर ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज दोनों ने ही शतकीय पारियां खेलीं हैं। रोहित शर्मा ने तीन साल बाद शतक जमाया। रोहित 30वां वनडे शतक पूरा कर आउट हुए। शुबमन गिल ने चौथी सेंचुरी जमाई है।

रोहित शर्मा ने 85 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली। शतक पूरा करते ही वे ब्रेसवेल का शिकार बन गए। वहीं शुबमन गिल ने 72 गेंदों में शतक जड़ा। गिल 112 रनों की शानदार पारी खेल कर पवेलियन लौटे। रोहित और गिल ने पहले विकेट के लिए 212 रन की साझेदारी की। 

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में हेनरी शिपले की जगह जैकब डफी को शामिल किया। वहीं  टीम इंडिया में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की जगह उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की वापसी हुई। टीम इंडिया ने शुरुआती दोनों मैच जीतकर तीन वनडे की यह सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। 

यदि टीम इंडिया यह मुकाबला जीत लेती है, तो वह टी-20 के बाद वनडे में भी नंबर-1 बन जाएगी। इतना ही नहीं, भारतीय टीम वनडे इतिहास में तीसरी बार कीवियों को क्लीन स्वीप कर लेगी। 13 साल पहले 2010 में टीम गौतम गंभीर की कप्तानी में ऐसा कर चुकी है। तब भारत ने न्यूजीलैंड काे 5 मैचों की सीरीज में 5-0 से हराया था। उससे पहले टीम इंडिया ने 1988 में 4 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड: ड्वेन कॉन्वे, फिन एलेन, हेनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लॉथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, लोकी फर्ग्युसन, जैकब डफी, मिचेल सेंटनर और ब्लेयर टेकनर।