धवन पर सिंघम का बुखार, पुलिस वाला बनकर धोया


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

धवन की रील्स बनाने में अधिक दिलचस्पी है, वह लगातार इंस्टा पर रील्स शेयर करते रहते हैं. उन्होंने अन्य भारतीय क्रिकेटर्स के साथ भी कई रील्स बनाई हैं..!

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन फैंस साथ अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर धवन की रील्स बनाने में अधिक दिलचस्पी है। वह लगातार इंस्टा पर रील्स शेयर करते रहते हैं। उन्होंने अन्य भारतीय क्रिकेटर्स के साथ भी कई रील्स बनाई हैं।

ऐसे में अब शिखर धवन की एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें वह पुलिस के रोल में नजर आ रहे हैं और गुंडो की जमकर पिटाई कर रहे हैं। धवन ने इंस्टाग्राम पर अपने आधिकारिक अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की सिंघम फिल्म की तरह पुलिस वर्दी में नजर आ रहे हैं।

इतना ही नहीं बल्कि वह सिंघम के अंदाज में ही गुंडो की पिटाई भी कर रहे हैं। उनकी वीडियो में पीछे सिंघम मूवी का गाना भी चल रहा है। गब्बर पर उनका यह नया रूप काफी ज्यादा जच रहा है। उनको इस अनोखे अंदाज में देख फैंस भी हैरान हो गए हैं।