49 साल की उम्र में टेनिस चैंपियन पेस का किम शर्मा से ब्रेकअप!


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

सितंबर 2021 में लिएंडर -किम ने इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट कर अपना रिलेशनशिप ऑफिशल किया था..!

महान भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस 49 साल की उम्र में एकबार फिर ब्रेकअप हो चुका है। पेस बीते दो साल से एक्ट्रेस किम शर्मा को डेट कर रहे थे, लेकिन अब दोनों का रिश्ता किसी मुकाम पर पहुंचे ही खत्म हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सेलिब्रिटी कपल के बीच बीते कुछ वक्त से मनमुटाव चल रहा था। दोनों पब्लिक प्लेस में साथ नजर आना बंद हो चुके थे। इतना ही नहीं 28 मार्च को अपनी सेकंड रिलेशनशिप एनिवर्सरी पर भी लिएंडर - किम ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया था।

सितंबर 2021 में लिएंडर -किम ने इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट कर अपना रिलेशनशिप ऑफिशल किया था। लिएंडर पेस से पहले किम शर्मा एक्टर हर्षवर्धन राणे को डेट कर रहीं थीं। अगर किम लिएंडर पेस से शादी करती तो यह उनकी दूसरी मैरिज होती। इससे पहले 2010 में एनआरआई अली पुंजानी के साथ वह सात फेरे ले चुकी हैं।